Monday, April 8, 2019

ज्यूस थेरेपी - जिनसे कर सकते हैं आप इन बीमारियों का इलाज.

स्पेशल राज:
बड़ी बीमारियों का टेस्टी इलाज करें इस घरेलू थेरेपी से

ज्यूस को शरीर के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसीलिए प्राकृतिक चिकित्सा में इसका उपयोग किया जाता है और बीमारियों का इलाज किया जाता है।इसमें अलग-अलग फलों और सब्जियों का रस दिया जाता है। करेला जामुन या लौकी के ज्यूस में स्वाद नहीं होता है लेकिन इनका ज्यूस पीने के बहुत फ.ायदे हैं। आइए जानते हैं ज्यूस थेरेपी के कुछ स्पेशल राज जिनसे कर सकते हैं आप इन बीमारियों का इलाज....

खून की कमी- पालक के पत्तों का रस, मौसम्मी, अंगूर, सेब, टमाटर और गाजर का रस लिया जा सकता है।

भूख की कमी- नींबू, टमाटर का रस लें।

फ्लू और बुखार- मौसम्मी, गाजर, संतरे का रस लेना चाहिए।

एसीडिटी- मौसम्मी, संतरा, नींबू, अनानास का रस लें।

कृमि रोगों में- लहसुन और मूली का रस पेट के कीड़ों को मार देता हैं।

मुहांसों में- गाजर, तरबूज, और प्याज का रस लें।

पीलिया- गन्ने का रस, मौसम्मी और अंगूर का रस दिन में कई बार लेना चाहिए।

पथरी- खीरे का रस लें।

मधुमेह- इस रोग में गाजर, करेला, जामुन, टमाटर, पत्तागोभी एवं पालक का रस लिया जा सकता है।

अल्सर में- गाजर, अंगूर का रस ले सकते हैं। कच्चे नारियल का पानी भी अल्सर ठीक करता है।

मासिकधर्म की पीड़ा में- अनानास का रस लें।

बदहजमी -अपच में नींबू का रस, अनानास का रस लें, आराम मिलेगा।

नीम का तेल + कपूर = अला-उत(All Out) या मोर्टीन का बाप

मित्रो मच्छर भगाने के लिए आप अक्सर घर मे अलग अलग दवाएं इस्तेमाल करते हैं ! कोई तो liquid form मे होती हैं ! और कोई कोई coil के रूप मे और कोई छोटी टिकिया के रूप मे !! और all out ,good night, baygon,hit जैसे अलग-अलग नामो से बिकती है !


फ़ेसबुक की एक पोस्ट मैने कुछ दिन पहले पढ़ा था जिसमे की नीम के तेल (आयल) का दीपक जला कर घर मे रखने से रात को मच्छर नही आयेगे ओर मैने उससे तोड़ासा प्रयोग अलग किया।
------------------------------------------------------------------------------------------------
अला-उत(All Out) की केमिकल वाली रीफिल को खाली कर के उसमे नीम का तेल डाल दिया उसमे थोडा सा कपूर मिला दिया और फिर वैसे ही उसे किया जैसे अला-उत(All Out) या मोर्टीन को इस्तेमाल करते है। दोस्तो रात मे एक भी मच्छर नही आया तो दोस्तो जब एक प्रकर्तिक तरीके से मच्छरो से छुटकारा मिल जाए तो पेस्टीसाइड का जहर अपने जिंदगी मे क्यो घोल रहे हो।
 हम लोग पूरे 10 दिन टेस्ट करके ही ये सब मे सबुत के साथ लिख रहा हूँ

नीम का तेल + कपूर = अला-उत(All Out) या मोर्टीन का बाप

आपने पूरी पोस्ट पढ़ी उसके लिए धन्यवाद.................
अगर पसंद आए तो शेयर और कॉमेंट ज़रूर करे।

अमृत है बेलफ़ल::



गर्मी के मौसम में गर्मी से राहत देने वाले फलों में बेल का फल प्रकृति मां द्वारा दी गई किसी सौगात से कम नहीं है |

कहा गया है- 'रोगान बिलत्ति-भिनत्ति इति बिल्व ।' अर्थात् रोगों को नष्ट करने की क्षमता के कारण बेल को बिल्व कहा गया है ।

बेल सुनहरे पीले रंग का, कठोर छिलके वाला एक लाभदायक फल है। गर्मियों में इसका सेवन विशेष रूप से लाभ पहुंचाता है। शाण्डिल्य, श्रीफल, सदाफल आदि इसी के नाम हैं। इसके गीले गूदे को बिल्व कर्कटी तथा सूखे गूदे को बेलगिरी कहते हैं। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग जहाँ इस फल के शरबत का सेवन कर गर्मी से राहत पा अपने आप को स्वस्थ्य बनाए रखते है वहीँ भक्तगण इस फल को अपने आराध्य भगवान शिव को अर्पित कर संतुष्ट होते है | औषधीय प्रयोगों के लिए बेल का गूदा, बेलगिरी पत्ते, जड़ एवं छाल का चूर्ण आदि प्रयोग किया जाता है। चूर्ण बनाने के लिए कच्चे फल का प्रयोग किया जाता है वहीं अधपके फल का प्रयोग मुरब्बा तो पके फल का प्रयोग शरबत बनाकर किया जाता है। 

बेल व बिल्व पत्र के नाम से जाने जाना वाला यह स्वास्थ्यवर्धक फल उत्तम वायुनाशक, कफ-निस्सारक व जठराग्निवर्धक है। ये कृमि व दुर्गन्ध का नाश करते हैं। इनमें निहित उड़नशील तैल व इगेलिन, इगेलेनिन नामक क्षार-तत्त्व आदि औषधीय गुणों से भरपूर हैं। चतुर्मास में उत्पन्न होने वाले रोगों का प्रतिकार करने की क्षमता बिल्वपत्र में है। बिल्वपत्र ज्वरनाशक, वेदनाहर, कृमिनाशक, संग्राही (मल को बाँधकर लाने वाले) व सूजन उतारने वाले हैं। ये मूत्र के प्रमाण व मूत्रगत शर्करा को कम करते हैं। शरीर के सूक्ष्म मल का शोषण कर उसे मूत्र के द्वारा बाहर निकाल देते हैं। इससे शरीर की आभ्यंतर शुद्धि हो जाती है। बिल्वपत्र हृदय व मस्तिष्क को बल प्रदान करते हैं। शरीर को पुष्ट व सुडौल बनाते हैं। इनके सेवन से मन में सात्त्विकता आती है।

ये पेय गर्मियों में जहां आपको राहत देते हैं, वहीं इनका सेवन शरीर के लिए लाभप्रद भी है। बेल में शरीर को ताकतवर रखने के गुणकारी तत्व विद्यमान हैं। इसके सेवन से कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि यह रोगों को दूर भगा कर नई स्फूर्ति प्रदान करता है। 
 
गर्मियों में लू लगने पर इस फल का शर्बत पीने से शीघ्र आराम मिलता है तथा तपते शरीर की गर्मी भी दूर होती है।

पुराने से पुराने आँव रोग से छुटकारा पाने के लिए प्रतिदिन अधकच्चे बेलफल का सेवन करें।

पके बेल में चिपचिपापन होता है इसलिए यह डायरिया रोग में काफी लाभप्रद है। यह फल पाचक होने के साथ-साथ बलवर्द्धक भी है।

पके फल के सेवन से वात-कफ का शमन होता है।

आँख में दर्द होने पर बेल के पत्त्तों की लुगदी आँख पर बाँधने से काफी आराम मिलता है। कई मर्तबा गर्मियों में आँखें लाल-लाल हो जाती हैं तथा जलने लगती हैं। ऐसी स्थिति में बेल के पत्तों का रस एक-एक बूँद आँख में डालना चाहिए। लाली व जलन शीघ्र दूर हो जाएगी।

बच्चों के पेट में कीड़े हों तो इस फल के पत्तों का अर्क निकालकर पिलाना चाहिए।

बेल की छाल का काढ़ा पीने से अतिसार रोग में राहत मिलती है।

इसके पके फल को शहद व मिश्री के साथ चाटने से शरीर के खून का रंग साफ होता है, खून में भी वृद्धि होती है।

बेल के गूदे को खांड के साथ खाने से संग्रहणी रोग में राहत मिलती है।

पके बेल का शर्बत पीने से पेट साफ रहता है।

बेल का मुरब्बा शरीर की शक्ति बढ़ाता है तथा सभी उदर विकारों से छुटकारा भी दिलाता है।

गर्मियों में गर्भवती स्त्रियों का जी मिचलाने लगे तो बेल और सौंठ का काढ़ा दो चम्मच पिलाना चाहिए।

पके बेल के गूदे में काली मिर्च, सेंधा नमक मिलाकर खाने से आवाज भी सुरीली होती है।

छोटे बच्चों को प्रतिदिन एक चम्मच पका बेल खिलाने से शरीर की हड्डियाँ मजबूत होती हैं।

दूध पीने के नियम



दूध पीने के नियम
सुबह के समय दूध कभी ना पीये+ जर्सी गाय के दूध कभी भी ना पीये

बोर्नविटा , होर्लिक्स के विज्ञापनों के चलते माताओं के मन में यह बैठ जाता है की बच्चों को ये सब डाल के दो कप दूध पिला दिया बस हो गया . चाहे बच्चे दूध पसंद करे ना करे , उलटी करे , वे किसी तरह ये पिला के ही दम लेती है . फिर भी बच्चों में केशियम की कमी , लम्बाई ना बढना , इत्यादि समस्याएँ देखने में आती है .आयुर्वेद के अन
ुसार दूध पिने के कुछ नियम है ---
- दोपहर में छाछ पीना चाहिए . दही की प्रकृति गर्म होती है ; जबकि छाछ की ठंडी .
- रात में दूध पीना चाहिए पर बिना शकर के ; हो सके तो गाय का घी १- २ चम्मच दाल के ले . दूध की अपनी प्राकृतिक मिठास होती है वो हम शकर डाल देने के कारण अनुभव ही नहीं कर पाते .
- एक बार बच्चें अन्य भोजन लेना शुरू कर दे जैसे रोटी , चावल , सब्जियां तब उन्हें गेंहूँ , चावल और सब्जियों में मौजूद केल्शियम प्राप्त होने लगता है . अब वे केल्शियम के लिए सिर्फ दूध पर निर्भर नहीं .
- बोर्नविटा , कॉम्प्लान या होर्लिक्स किसी भी प्राकृतिक आहार से अच्छे नहीं हो सकते . इनके लुभावने विज्ञापनों का कभी भरोसा मत करिए . बच्चों को खूब चने , दाने , सत्तू , मिक्स्ड आटे के लड्डू खिलाइए
- प्रयत्न करे की देशी गाय का दूध ले .
- जर्सी या दोगली गाय से भैंस का दूध बेहतर है .
- दही अगर खट्टा हो गया हो तो भी दूध और दही ना मिलाये , खीर और कढ़ी एक साथ ना खाए . खीर के साथ नामकी पदार्थ ना खाए .
- अधजमे दही का सेवन ना करे .
- चावल में दूध के साथ नमक ना डाले .
- सूप में ,आटा भिगोने के लिए , दूध इस्तेमाल ना करे .
- द्विदल यानी की दालों के साथ दही का सेवन विरुद्ध आहार माना जाता है . अगर करना ही पड़े तो दही को हिंग जीरा की बघार दे कर उसकी प्रकृति बदल लें .
- रात में दही या छाछ का सेवन ना करे .
पूरा पोस्ट नहीं पढ़ सकते तो यहाँ click करे !
http://www.youtube.com/watch?v=Nc6ws1ZA5s0

हजारो करोड़ रुपए की लूट हर साल विदेशी कंपनियो द्वारा ये contraceptive बेच कर की जाती हैं !

मित्रो कई विदेशी कंपनियाँ हमारे देश की माताओ ,बहनो को गर्भ निरोधक उपाय बेचती हैं !(Contraceptive)
कुछ तो गोलियों (pills) के रूप मे बेचे जाते हैं ! और इसके इलवा इनके अलग अलग नाम हैं !
जैसे norplant, depo provera, I pill है एक E pill है ! ऐसे करके कुछ और अलग अलग नामो से हमारे देश की माताओ ,बहनो को ये Contraceptive बेचे जाते है !

और आपको ये जानकर बहुत दुख होगा जिन देशो की ये कंपनियाँ है ! ये सब वो अपने देश की माताओं बहनो को नहीं बेचती है ! लेकिन भारत मे लाकर बेच रही हैं !

जैसे ये depo provera नाम की तकनीक इनहोने विकसित की है गर्भ निरोधन के लिए !! ये अमेरिका की एक कंपनी ने विकसित किया है कंपनी का नाम है आबजोन ! इस कंपनी को अमेरिका सरकार ने ban किया हुआ है की ये depo provera नाम की तकनीक को अमेरिका मे नहीं बेच सकती ! तो कंपनी ने वहाँ नहीं बेचा ! और अब इसका उत्पादन कर भारत ले आए और भारत सरकार से इनहोने agreement कर लिया और अब ये धड़ले ले भारत मे बेच रहे हैं !

ये injection के रूप मे भारत की माताओ बहनो को दिया जा रहा है और भारत के बड़े बड़े अस्पतालो के डाक्टर इस injection को माताओं बहनो को लगवा रहें है ! परिणाम क्या हो रहा है ! ये माताओ ,बहनो का जो महवारी का चक्र है इसको पूरा बिगाड़ देता है और उनके अंत उनके uterus मे cancer कर देता है ! और माताओ बहनो की मौत हो जाती है !

कई बार उन माताओं ,बहनो को पता ही नहीं चलता की वो किसी डाक्टर के पास गए थे और डाक्टर ने उनको बताया नहीं और Depoprovera का Injection लगा दिया ! जिससे उनको Cancer हो गया और उनकी मौत हो गई !! पता नहीं लाखो माताओ ,बहनो को ये लगा दिया गया और उनकी ये हालत हो गई!

इसी तरह इनहोने एक NET EN नाम की गर्भ निरोधन के लिए तकनीकी लायी है ! Steroids के रूप मे ये माताओ बहनो को दे दिया जाता है या कभी injection के रूप मे भी दिया जाता है ! इससे उनको गर्भपात हो जाता है ! और उनके जो पीयूष ग्रंथी के हार्मोन्स है उनमे असंतुलन आ जाता है !! और वो बहुत परेशान होती है जिनको ये NET EN दिया जाता है !

इसकी तरह से RU 496 नाम की एक तकनीक उन्होने ने आई है फिर रूसल नाम की एक है ! फिर एक यू क ले फ नाम की एक है फिर एक Norplant है ! फिर एक प्रजनन टीका उन्होने बनाया है सभी हमारी माताओ ,बहनो के लिए तकलीफ का कारण बनती है फिर उनमे ये बहुत बड़ी तकलीफ ये आती है ये जितने भी तरह गर्भ निरोधक उपाय माताओ बहनो को दिये जाते हैं ! उससे uterus की मांस पेशिया एक दम ढीली पड़ जाती है ! और अक्सर मासिक चक्र के दौरान कई मताए बहने बिहोश हो जाती है ! लेकिन उनको ये मालूम नहीं होता कि उनको ये contraceptive दिया गया जिसके कारण से ये हुआ है ! और इस तरह हजारो करोड़ रुपए की लूट हर साल विदेशी कंपनियो द्वारा ये contraceptive बेच कर की जाती हैं !
आपने पूरी post पढ़ी बहुत बहुत धन्यवाद !
मित्रो पूरी post नहीं पढ़ सकते यहाँ click करे !
https://www.youtube.com/watch?v=gm8zznEVVQw

दही खाने के फायदे

दही खाने के फायदे 


1. दही के सेवन से हार्ट में होने वाले कोरोनरी आर्टरी रोग से बचाव किया जा सकता है। डॉक्टरों का मानना है कि दही के नियमित सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रोल को कम किया जा सकता है।

2. चेहरे पर दही लगाने से त्वचा मुलायम होने के साथ उसमें निखार भी आता है। अगर दही से चेहरे की मसाज की जाए तो यह ब्लीच के जैसा काम करता है। इसका प्रयोग बालों में कंडीशनर के तौर पर भी किया जाता है।

3. गर्मियों में त्वचा पर सनबर्न हो जाने पर दही मलने से राहत मिलती है।

4. दही दूध के मुकाबले सौ गुना बेहतर है, क्‍योंकि इसमें कैल्शियम के चलते हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी से लड़ने में भी मददगार है।

5. हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को रोजाना दही का सेवन करना चाहिए।


6. दही में अजवायन डालकर खाने से कब्ज दूर होता है।
7. दही में बेसन मिलाकर लगाने से त्वचा में निखार आता है। मुंहासे दूर होते हैं।

8. दही को आटे के चोकर में मिलाकर लगाने से त्वचा को पोषण मिलता है और त्वचा कातिमय बनती है। - सिर में रूसी होने पर भी दही फायदेमंद होता है। ये रूसी को हटाकर बालों को मुलायम बनाता है।

केले का पत्ता तथा प्रकृति के साथ मित्रता


केले का पत्ता तथा प्रकृति के साथ मित्रता
=============== ========

हम जानते हैं केले का पत्ता देखते ही हमे दक्षिण भारत का स्मरण हो जाता है, जहां आज भी केले के पत्ते पर भोजन करने की परम्परा है, बात भी सही है, वहां पर केले के वृक्ष बहुतायत में प्राप्त होते हैं l
मैं आज यह विषय आप सबके समक्ष प्रस्तुत करना चाहता हूँ, की जब हम भोजन खाकर झूठे बर्तन होदी में रखते हैं उसे साफ़ करने वाले को कितना बुरा लगता होगा, और उसको साफ़ करने में कितना सारा सर्फ, डिटर्जेंट और पानी का दुरूपयोग किया जाता है l

यहाँ पर एक बात विचारणीय है कि पूरी पृथ्वी के जल का केवल 1% ही मनुष्यों के पीने योग्य है, क्या हम इस अमूल्य प्राकृतिक पेय जल को नष्ट करना उचित है ?

सर्फ, डिटर्जेंट में खतरनाक केमिकल होते हैं, भले हम अच्छे से बर्तन धो भी लें, तो भी इस केमिकल की एक परत उस बर्तन पर अवश्य जमी रहती है, आगे जाकर उसमे भोजन रख कर आप जब खाते हैं, तब वो हमारे शरीर को हानि पहुंचाती है l

दूसरी बात यह है कि हम अपना झूठा किसी और से धुलवा रहे हैं जो कि अच्छी बात नही है, आजकल घरों में यह कार्य कामवाली बाइयां करती हैं, आप अपना खर्च बढ़ा रहे हो, पानी भी व्यर्थ कर रहे हो, केमिकल खाकर शरीर भी खराब कर रहे हो और कामवाली बाई को दुःख भी दे रहे हो l

क्यों न हम सनातन संस्कृति के अनुसार प्राचीन परम्पराओं की और लौटें, केले के पत्ते पर खाएं या वत वृक्ष के पत्तों के पत्तल पर भोजन किया करें l

इसके लाभ :
1. सबसे पहले तो उसे धोना नहीं पड़ेगा, इसको हम सीधा मिटटी में दबा सकते है l

2. न पानी नष्ट होगा l

3. न ही कामवाली रखनी पड़ेगी, मासिक खर्च भी बचेगा l

4. न केमिकल उपयोग करने पड़ेंगे l

5. न केमिकल द्वारा शरीर को आंतरिक हानि पहुंचेगी l

6. अधिक से अधिक वृक्ष उगाये जायेंगे, जिससे कि अधिक आक्सीजन भी मिलेगी l

7. प्रदूषण भी घटेगा

8. सबसे महत्वपूर्ण झूठे पत्तलों को एक जगह गाड़ने पर, खाद का निर्माण किया जा सकता है, एवं मिटटी की उपजाऊ क्षमता को भी बढ़ाया जा सकता है l

9. पत्तल बनाए वालों को भी रोजगार प्राप्त होगा l

10. सबसे मुख्य लाभ, आप नदियों को दूषित होने से बहुत बड़े स्तर पर बचा
सकते हैं, जैसे कि आप जानते ही हैं कि जो पानी आप बर्तन धोने में उपयोग कर रहे हो, वो केमिकल वाला पानी, पहले नाले में जायेगा, फिर आगे जाकर नदियों में ही छोड़ दिया जायेगा l जो जल प्रदूषण में आपको सहयोगी बनाता है l

मैं आपको एक व्यक्तिगत अनुभव बता रहा हूँ, मैं सितम्बर माह में चेन्नई में गया था, वहां पर मैं 3 दिन रहा, उस कार्यक्रम में लगभग 5000 लोगों ने तीन दिनों तक तीनो समय भोजन किया, अर्थात 3 दिन में 45000 लोगों ने भोजन किया l

इन 45000 लोगों ने पत्तल पर भोजन किया, सोचिये 3 दिन में इन्होने कितना पानी बचाया बर्तन धोने में जो व्यर्थ होना था, 45000 बर्तन धोने में कितना पानी व्यर्थ होना था, जो की सारा बच गया l और चेन्नई की नदियों में कितना प्रदूषित पानी जमा होने से बचाया गया l

आप भारत की जनसंख्या के अनुसार स्वयम सोचिये एवं विश्लेषण कीजिए कि कितना पानी प्रतिदिन हम अपनी नदियों में इसी प्रकार दूषित करके छोड़ते हैं, कितने गैलन पानी हम प्रतिदिन अपनी नदियों को दूषित बनाने हेतु दुरूपयोग करते हैं l हमारी जनसंख्या द्वारा अपनाई जा रही इन लापरवाहियों का खामियाजा आगे जाकर हमारी पीढ़ियों को भुगतना पड़ेगा l
आप अपने बच्चों का ध्यान रखते हैं... अपनी पीढ़ियों का ध्यान क्यों नहीं रखना चाहते ?

यदि हो सके तो बाजार से पत्तल खरीदें, जिनके पास जगह हो वो अपने घर में एक केले का पेड़ लगा लें, फिर सोचिये आप इस सृष्टि के प्रति कितना सहयोग कर सकते हैं l

प्रतिदिन उन झूठी पत्तलों को कूड़ेदान में डाल दें, नगर निगम की गाड़ी आकर ले जाएगी या फिर अपने घर के पीछे ही कोई गड्ढा करके उसमे गाड़ दें l
आप इन महत्वपूर्ण बातों को समझ कर यदि अमल में लायेंगे तो आप वायु-प्रदूषण, जल-प्रदूषण एवंम मिटटी की उर्वरकता के विकास में महत्वपूर्ण योगदान निभा सकते हैं l

ऐसे बहुत से बुद्धिजीवी हैं जो इनसे भी बेहतर लाभ गिनवा सकते हैं, उन सबका साधुवाद है, वे और भी लाभ गिनवाएं और समाधान उपलब्ध करवाएं तो बहुत अच्छा रहेगा, आसपास के समाज को जागरूक करवाने का प्रयास करें l

कई विषयों पर हमारा संकोच ही हमारे, पतन और विनाश का कारण बन रहा है, हम हानि भी न करें, और प्रकृति को भी हानि न पहुंचाएं l
आइये लौटें अपनी सनातन संस्कृति की और जिसका ध्येय केवल मानव और प्रकृति का विकास है l —

copy disabled

Function Disabled